जिले के बारे में
वर्तमान बक्सर जिले के अंतर्गत बक्सर सदर और पुराने भोजपुर जिला के डुमराव अनुमंडल में आता है | यह जिला 1991 में अस्तित्व में आया | बक्सर शहर जिला का मुख्यालय है | साथ ही जिले का मुख्य शहर भी | यह जिला के उत्तर में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से, दक्षिण में रोहतास जिले एवं पश्चिम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले एवं पूर्व में भोजपुर जिले से सटा हुआ है |
बक्सर जिला में 2 अनुमंडल एवं 11 प्रखंड है | इन 11 प्रखंडों में से 7 प्रखंड डुमरांव अनुमंडल में एवं चार प्रखंड सदर अनुमंडल में है | बक्सर एवं डुमराव अनुमंडलो में एक-एक शहर है |